भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रीवा। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल महाकौशल प्रांत, विंध्य प्रक्षेत्र द्वारा संगठन विस्तार के तहत चोरहटा निवासी पत्रकार विवेक तिवारी को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला रीवा का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल महाकौशल के अध्यक्ष पं. संजय त्रिपाठी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यालय श्री विद्या कॉम्प्लेक्स, शॉप नं. 3, पड़रा रीवा से पत्र क्र. 11/26 दिनांक 23.05.2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया। यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया एवं प्रांत अध्यक्ष की सहमति से किया गया है।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष पं. संजय त्रिपाठी ने पत्रकार विवेक तिवारी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि ‘हिन्दू ही आगे’ के ध्येय को लेकर कार्य करने वाले संगठन के विभिन्न आयामों में विवेक तिवारी पूर्ण निष्ठा एवं सच्ची लगन से कार्य करेंगे।
इस दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री मुकेश, राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री विपिन दुबे, महिला परिषद की श्रीमती रश्मी सिंह, रूपेश गुप्ता, शंकर खटीक, सतीश उर्मलिया, सानू शुक्ला, कृष्ण मुरारी तिवारी, शम्मी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। नियुक्ति पत्र की प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया को भी प्रेषित की गई है।
प्रेषक
पं. संजय त्रिपाठी
अध्यक्ष
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद
राष्ट्रीय बजरंग दल महाकौशल प्रांत, विंध्य प्रक्षेत्र
मो. 7269071717
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







