नौशाद अहमद कुरेशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001
जामिन्त्री जाटव दादौरिया के श्योपुर प्रवास के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की गई तथा महिला जिला संगठन में जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव एवं ब्लॉक अध्यक्ष पदों के लिए बायोडाटा प्राप्त किए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए दादौरिया ने प्रदेश की मोहन सरकार और केंद्र सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा एवं महंगाई के मुद्दे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आमजन महंगाई की मार झेल रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से जनता परेशान है, जबकि सरकार इन समस्याओं पर नियंत्रण करने में विफल साबित हो रही है।
इसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पेट्रोल, डीजल एवं गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया।
आंदोलन के अगले चरण में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पोस्ट ऑफिस पहुंचीं, जहां प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजकर “महिलाओं को आरक्षण दो, आज दो, अभी दो” की मांग उठाई गई।
विशेष बात यह रही कि भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे पूरे समय आंदोलन में सक्रिय रहीं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







