नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सीहोर में आज समीक्षा बैठक हुई जिसमें विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई बैठक की अध्यक्षता मुख्य अधिकारी श्री सौरभ जुनवाल ने की.
बैठक में जिले में 14 अप्रैल से चल रही सदस्यता अभियान की तारीख बढ़ाकर 30 जून की गई. बैठक में उपस्थित सभी शाखा प्रबंधको को निर्देश दिए गए कि अब 30 जून तक अधिक से अधिक किसानों से संपर्क कर उनको सहकारी समितियों का सदस्य बनाकर सहकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए. बैठक में जिले की सभी शाखाओ के शाखा प्रबंधक और बैंक अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में वर्तमान में चल रही गेहूं की खरीदी,खाद,बीमा, शिकायत की भी समीक्षा की गई.
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







