ग्राम सैय्या में मुख्य मार्ग अवरुद्ध, किसान यूनियन के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने तहसीलदार से की मांग जल्द कार्रवाई का आश्वासन

SHARE:

(ब्यूरो चीफ अनिल सोलंकी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान एटा)
जनपद एटा के ग्राम सैय्या (ग्राम पंचायत ततारपुर अव्वल पिलुआ) में प्रेमपाल पुत्र गंगासिह द्वारा गाँव के मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। इस संबंध में पूर्व में भी उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी। हाल ही में गाँव की बड़ी संख्या में जनता के साथ ऑल इंडिया किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी, प्रदेश अध्यक्ष लाल्लन डा. कृपाल सिंह मानव एवं अन्य किसान नेताओं ने माननीय तहसीलदार से मुलाकात कर रास्ता खुलवाने की मांग की। तहसीलदार महोदय ने अतिशीघ्र कानूनी कार्रवाई कर आम रास्ता खोलने का आश्वासन दिया।
शिकायतकर्ताओं में शामिल प्रमुख लोग:रामा देवी, अनीता देवी, रिन्की देवी, मुशीला देवी, ममता देवी, शुशी देवी, विश्मा कुमारी, रसमा, सावित्री देवी, विमलेश देवी, रामवेती देवी, रीना देवी, पुष्पा देवी, ज्योती देवी, निर्मला देवी, मनोज कुमारी, मुन्नालाल सिंह, चरन सिंह, प्रियव्रत आर्य, ओडमवीर सिंह, हुकुम सिंह सहित अन्य।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment