बारा, प्रयागराज – 20 मई 2026
अवैध खन और ओवरलोडिंग पर नकेल कसने के लिए उपजिलाधिकारी बारा डॉ. गणेश कन्नौजिया ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की। सुबह 6:30 बजे शंकरगढ़ स्थित PPGCL बारा पावर प्लांट के पास अचानक की गई चेकिंग में बिना किसी वैध परमिट के गिट्टी-बालू लदे 13 ट्रक पकड़े गए। सूत्रों के अनुसार, सभी वाहन बिना रामन्ना यानी खन रसीद/परमिट के ही सामग्री ढो रहे थे। SDM के निर्देश पर सभी 13 ट्रकों को मौके पर ही सीज कर दिया गया और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
डॉ. गणेश कन्नौजिया ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खन और बिना परमिट सामग्री के परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे वाहनों पर लगातार छापेमारी जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







