डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर रात से ही लाईन में लगने के लिए किसान मजबूर

SHARE:

दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंदुरियामहराजगंज। क्षेत्र मे डीजल की समस्या कम होती नजर नही आ रही है। कृषि कार्यों के लिए डीजल की मांग बढ़ते ही किसानों ने पेट्रोल पम्प पर लाईन रात से लगा कर प्रतीक्षा कर रहे है। प्रशासन भले ही डीजल-पेट्रोल के पर्याप्त स्टॉक के दावे कर रही हो। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि डीजल के लिए किसान रात से ही पेट्रोल पंपों पर लाइन लगा रहे हैं। तब तक पेट्रोल पंपों पर तेल बंट रहा है लोग लाइन लगा रहे हैं। पंप पर तेल खत्म होने के बाद ही लोग वहां से हट रहे हैं।बुधवार को महराजगंज निचलौल रोड पर स्थिति हिंदुस्तान पेट्रोलियम व भारत पर किसान टैक्टर लेकर खड़ी कर गैलन में तेल लेने के लिए मजबूर हैं। रात से ही लाइन में लगने के बाद लोग चिलचिलाती धूप में लोग घंटों लाइन में खड़े रह रहे हैं। डीजल-पेट्रोल खत्म होने के बाद ही पंपों से भीड़ हट रही है। हालात यह है कि किसानों के साथ साथ सरकारी गाडी भी लाईन मे लग रही है। किसान घूरे ने बताया कि हमारा लडका रात से ही लाइनमें डीजल के लिये लगा है। वही लालबहादुर ने बताया कि मै भोर चार बजे से ही धनेवा पेट्रोल पम्प पर बैठा हूँ। अब जाकर 20 लीटर डीजल ले पाया हूँ। इसी क्रम मे सिंदुरिया पेट्रोल पम्प पर लाइन शितलापुर गांव तक और चौराहे के करीब तक लाईन लगी रही वही निचलौल लोड पर स्थिति पेट्रोल पम्प पर मगलापुर गांव तक लाइन लगी रही। किसान दीनानाथ रावत ने बताया कि तेल के लिए ऐसी किल्लत रही तो खेती लगाना मुश्किल हो जायेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत