अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र 99357 86278
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रेणुकूट। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री एवं ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड़ बुधवार को सरकारी बस से सफर करते हुए रेणुकूट पहुंचे। डाला से अनपरा तक बस यात्रा कर उन्होंने आम लोगों के बीच पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मंत्री के बस स्टैंड पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने कहा कि प्रदेश इस समय विभिन्न चुनौतियों और संकटों के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय भ्रमण के लिए उन्हें बुधवार को रेणुकूट और अनपरा जाना था, इसलिए उन्होंने सरकारी बस से यात्रा करने का निर्णय लिया ताकि आम नागरिकों के बीच रहकर उनकी भावनाओं और समस्याओं को करीब से समझ सकें। उन्होंने कहा कि बस यात्रा के दौरान उन्हें लोगों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। यात्रा के दौरान यात्रियों ने उनसे क्षेत्र की समस्याओं, परिवहन व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं को लेकर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है और आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। रेणुकूट बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की काफी भीड़ जुटी रही। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिराम शाह, चाँद प्रकाश जैन, राकेश पांडेय , प्रदीप सिंह रानू, सुनील दुबे, राज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







