पिपरी पुलिस का अवैध शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार, 5 लाख की शराब समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र 9935786278
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

रेणुकूट। जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रनटोला क्षेत्र में घेराबंदी कर एक फिएट कार से लगभग पांच लाख रुपये मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राजेश चौबे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध फिएट कार संख्या BR01AS8250 अवैध शराब लेकर जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रनटोला क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बिक्री करने के उद्देश्य से तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने मौके से गोलू कुमार निवासी पलामू (झारखंड), जय प्रकाश कुमार निवासी पलामू (झारखंड) तथा हंशराज कुमार निवासी औरंगाबाद (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी में 14 पेटियों में कुल 121.860 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, एक फिएट कार तथा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन शामिल हैं। बरामद शराब में आइकॉनिक वाइट , रॉयल स्टेज , ब्लेंडर प्राइड तथा सिग्नेचर प्रीमियर ग्रेन व्हिस्की ब्रांड की शराब शामिल है। पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना पिपरी में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश चौबे, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज सहित पिपरी थाना की पुलिस टीम शामिल रही।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत