कलेक्टर गोपाल वर्मा ने मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

SHARE:

(केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ तोरन कुमार)

गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
कवर्धा: कवर्धा शहर के समीप ग्राम घोठिया में लगभग 40 एकड़ क्षेत्र में 306 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का कार्य तेजी से प्रगति पर है। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज निर्माण स्थल पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अब तक हुए निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन के प्लान एवं नक्शे का अवलोकन किया तथा प्रत्येक स्ट्रक्चर की तकनीकी जानकारी भी ली। कलेक्टर ने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले निर्माण कार्य को प्लिंथ स्तर से ऊपर तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि बारिश के दौरान कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच करने तथा समय-समय पर सैंपल लेबोरेट्री भेजकर परीक्षण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने निर्माण एजेंसी को कार्य में निरंतर गति बनाए रखने और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर विनय पोयाम, एसडीएम चेतन साहू, सीएमएचओ डॉ तूरे, तहसीलदार परमेश्वर मंडावी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई