राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने डायल-112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

SHARE:

कमलेश रजक /जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बुधवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित रक्षित केंद्र परिसर से डायल 112 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें डायल 112 के 12 वाहन, हाईवे पेट्रोलिंग हेतु 2 वाहन तथा 1 मोबाइल फॉरेंसिक वैन शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में नेक्स्ट जेन सीज़ी डायल 112 का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन कलेक्टर कुलदीप शर्मा पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा नगर पालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महले, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह हेमसागर सिदार उपस्थित थे। इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को त्वरित सहयता पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में डायल 112 सेवा प्रारम्भ किया गया है। इस आपातकालीन सेवा प्रारम्भ होने से अब 24 घंटे किसी भी घटना दुर्घटना या अन्य परिस्थिति में केवल 112 डायल करने से तत्काल मदद मिलेगी। ये वाहन जिले के सभी 12 थानो में तैनात रहेगी। बताया गया कि इन अत्याधुनिक वाहनों में स्मार्टफोन जीपीएस वायरलेस रेडियो पीटीजेड कैमरा डैश कैम मोबाइल एनवीआर और सोलर बैक अप जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है। इन तकनीकों की मदद से घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग रियल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसमें नागरिक वॉयस कॉल एसएमएस ईमेल वेब पोर्टल व्हाट्सएप चैटबॉट और एस ओ एस 112 इंडिया ऐप के माध्यम से भी सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इन वाहनो में ज़ीपीएस सिस्टम होने से कंट्रोल रूम बलौदाबाजार के माध्यम से तुरंत पीड़ित के बताए गए पते पर सबसे नजदीकी डायल 112 वाहन को तुरंत मौके पर रवाना किया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment