शमशाबाद में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

संगठन मजबूती पर हुआ मंथन शमशाबाद के महानीम चौराहा स्थित निजी गार्डन में कांग्रेस पार्टी की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के जिला प्रभारी राजेश रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद कर संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की और आगामी रणनीति की रूपरेखा तैयार की।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सक्रिय रणनीति पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर बताया गया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेशभर में विधानसभा स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आने वाले चुनावों में कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरकर पार्टी को विजय दिला सकें।
बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सहित विधानसभा के समस्त नेता व कार्यकर्ता मोजुद रहे है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत