धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
हॉकी मैदान में उतरे एसपी रोहित काशवानी, बच्चों संग खेलकर बढ़ाया उत्साह विदिशा पुलिस एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 1 मई 2026 से आयोजित ग्रीष्मकालीन समर कैंप “आरोह – 2026” बच्चों के लिए प्रतिभा, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रेरणादायक मंच बनकर उभर रहा है। कैंप के अंतर्गत आज दिनांक 16 मई 2026 को आयोजित विशेष गतिविधियों में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है, ताकि वे खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास एवं अनुशासन सीख सकें। इस दौरान रेस, कुश्ती, हॉकी, ताइक्वांडो, जुम्बा, चित्रकला एवं आर्ट एंड क्राफ्ट जैसी गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उस समय रहा जब पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी स्वयं हॉकी मैदान में बच्चों के बीच पहुंचे और हॉकी में अपने हाथ आजमाते हुए बच्चों के साथ खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। एसपी श्री काशवानी ने बच्चों से हाथ मिलाकर उन्हें प्रेरित किया तथा विभिन्न खेल गतिविधियों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों की सराहना की।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, रक्षित निरीक्षक श्री भूरसिंह चौहान, सूबेदार मेघा शर्मा, सूबेदार हिरदय सिंह कुशराम एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारी समेत अन्य स्टाफ और प्रशिक्षकगण भी उपस्थित रहे।इस दौरान अपने संबोधन में एसपी श्री काशवानी ने कहा कि, “ऐसे शिविर बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। खेल और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों को सकारात्मक दिशा देती हैं तथा उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। विदिशा पुलिस भविष्य में भी ऐसे आयोजन करती रहेगी।”
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







