कृषक कल्याण वर्ष 2026 के कृषि अंतर्गत जागरूकता रथ को विधायक बिरला ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

सनावद। बेड़ियां क्षेत्र के ग्राम डूडगांव में शुक्रवार को “कृषक कल्याण वर्ष 2026” के अंतर्गत कृषि जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राजस्व अनुविभागीय अधिकारी सत्यनारायण दर्रा, कृषि विकास अधिकारी बी एस सेंगर, उद्यानिकी अधिकारी संदीप बिरला सहित अन्य अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती एवं नई कृषि तकनीकों की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया।

विधायक सचिन बिरला ने कहा कि कृषि कल्याण वर्ष 2026 का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक एवं लाभकारी खेती से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि कृषि रथ के माध्यम से किसानों को कृषि अभियांत्रिकी, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं अन्य कृषि विषयों की जानकारी सीधे कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। इससे किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा तथा नई तकनीकों का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगा।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 16 मई 2026 से 28 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान कृषि रथ आसपास की लगभग 40 ग्राम पंचायतों के गांवों में भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से किसानों को जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय भी बताए जाएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को नई तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी समय पर मिल सकेगी, जिससे कृषि उत्पादन एवं आय में वृद्धि होगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत