वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 4 बाइक और ₹1.5 लाख की अवैध सागौन जब्त

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

विदिशा जिले की तहसील लटेरी। लटेरी दक्षिण वन परिक्षेत्र की टीम ने मुखबिर की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए वन माफिया के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है।वन विभाग की टीम ने पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 70 से अधिक अवैध सागौन के नग और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही चार मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। बरामद की गई सागौन की कीमत ₹1.5 लाख से अधिक आंकी गई है। आरोपी इन कीमती लकड़ियों को जंगलों से काटकर दूसरे क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।इसी अभियान के तहत शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे टीम ने ग्राम सेना के जंगलों में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध सागौन बरामद की। वन विभाग की इस सख्त घेराबंदी और लगातार कार्रवाइयों से वन माफिया के हौसले पूरी तरह पस्त हो चुके हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment