केसरिया हिंदुस्तान इंदौर निखोरिया
इंदौर महू तहसील के थाना सिमरोल अंतर्गत ग्राम बेरछा आजकल गुंडागर्दी के नए आयाम स्थापित करने में चर्चा का विषय बना हुआ है ग्राम बेरछा के अर्पित भाबर और रोहित भाबर किंग लोफर 307 आईडी पर तलवारों का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं हाथों में बड़ी-बड़ी तलवार है लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं तलवारों से केक काटा जा रहा है वही एक अन्य वीडियो में अर्पित भाबर और श्याम बाबर हाथ में पिस्तौल लेकर लहराते दिखाई दे रहे हैं दोनों को उनके साथियों ने कंधे पर बैठा रखा है इस तरह के वीडियो जब सामाजिक स्तर पर सोशल मीडिया पर देखे जाते हैं तो भय व्याप्त होना सामान्य है बताया जा रहा है इनकी गुंडागर्दी चरम पर है सूत्रों का दावा है कि इस्तेमाल किया गया एक फायर आर्म्स अवैध हो सकता है वीडियो भले ही पुराने बताए जा रहे हो लेकिन यदि पुलिस गंभीरता से जांच करें तो आरोपियों से आज भी हथियार बरामद हो सकते हैं गांव और आसपास के क्षेत्र में इन रीलों के बाद भय का माहौल है युवक सोशल मीडिया पर खुद को गैंगस्टर की तरह पेश कर रहे हैं और पुलिस कार्रवाई का कोई डर नजर नहीं आ रहा है विगत 10 मई को भी अर्पित बाबर और
शेखर और रोहित भाबर ने ग्राम के ही राजेश पटेल के खेत पर जा रही पाइप लाइन में आग लगा दी थी राजेश पटेल बताते हैं अर्पित बाबर रोहित भाबर एवं उनके साथियों की गुंडागर्दी निरंतर बढ़ती जा रही है जबकि शासन प्रशासन न जाने क्यों मोन है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







