केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे!
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एएसपी आशीष खरे ने सम्पूर्ण जिले भर मे असामाजिक तत्वों व गेरकानूनी कार्य करने वालो के साथ ही साथ सट्टा जुआ दारू का अवैध कार्य करने वाले तत्वों के विरुद्ध जोरदार कार्यवाही का फरमान जारी किया उसी के मद्देनज़र जुन्नारदेव एसडीओपी सुनील बरकडे के आदेशानुसार और जुन्नारदेव थाना प्रभारी जे मसराम के मार्गदर्शन मे अंबाड़ा चौकी प्रभारी संजय सोनवानी ने चौकी स्तर पर एक धरपकड़ मुहिम का शंखनाद किया जिसके फलस्वरूप मुखबिर की पुख्ता सूचना व गोपनीय तंत्रो की मदद से दो अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए इस गठित टीम ने जहाँ दो आरोपियान जो मोटरसाइकिल से शराब की तस्करी कर रहे थे उनसे दो बोरियों में रखी लगभग 40 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं एक मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है! क्षेत्रवासियों ने अंबाड़ा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए अंबाडा पुलिस की सक्रियता की प्रशंसा की है!*
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







