केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- म प्र राज्य कर्मचारी संघ जिला छिंदवाड़ा की एक आवश्यक बैठक पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उपसंचालक डॉक्टर एचजी एस पक्षवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई नवगठित कार्यकारिणी के संभागीय अध्यक्ष सतीश गोंडाने जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा जिला सचिव अरविंद भट्ट कोषाध्यक्ष शंकर लाल ब्रम्हे,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा सहसचिव प्रमोद मौर्य एवं तहसील छिंदवाड़ा अध्यक्ष शेखर पांडे का पशुपालन विभाग के लोक सेवकों एवं विभाग के सेवानिवृत्त सहायक संचालक संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक डॉ.महेंद्र मौर्य के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया! बैठक में जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा सचिव अरविन्द भट्ट द्वारा संगठन के उद्देश्यों सहित रीति नीति एवं सिद्धांतो के संबंध में जानकारी प्रदान की गई वहीं संभागीय अध्यक्ष सतीश गोंडाने द्वारा अमरकंटक में आयोजित संगठन के अभ्यास वर्ग में दिए गए विशेष निर्देशों की जानकारी प्रदाय की गई उन्होंने कहा कि जिन लोक सेवकों के वेतन निर्धारण संबंधी प्रकरण कोष एवं लेखा कार्यालय जबलपुर से लंबित है ऐसे लोक सेवकों के प्रकरण संगठन को उपलब्ध करावे संगठन के माध्यम से ऐसे प्रकरणों का संभागीय स्तर से शीघ्र निराकरण भी कराया जाएगा!
बैठक के दौरान म.प्र.राज्य कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश शर्मा द्वारा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर सुनील सोनकेसरिया (सहायक सांख्यिकी अधिकारी) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉक्टर एच जी एस पक्षवार द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उपस्थित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी का स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉ महेश कुमार सुलखिया ने किया गया!
नवनियुक्त पशुपालन प्रकोष्ठ मे सुनील सोनकेसरिया को अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर डॉ.महेश कुमार सुलखिया डॉ.श्रीमती प्राची चड्डा डॉ.पंकज माहोरे डॉ अंकित मेश्राम मुकेश चौरसिया अजय डेहरिया दिनेश लोंगरे विनोद चौधरी शनिलाल भारती अनेश भारती एवं वन विभाग से अजय डेहरिया मातृशक्तियों एवं अन्य उपस्थित विभागीय लोक सेवकों ने उन्हें बधाइयां दी!*
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







