बरका चौकी क्षेत्र मे अज्ञात युवक ने महिला की निजी फोटो-वीडियो कों कर रहा वायरल, बरका चौकी पुलिस बनी मूकदर्शक, दर-दर भटक रही पीड़िता लगा रही न्याय की गुहार

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सरई |थाना क्षेत्र पुलिस चौकी बरका क्षेत्र का महिला रामबती सिंह पति दल प्रताप सिंह निवासी बरका का हुआ जीना दुश्वार पूरे मामले कि यदि बात की जाए तो एक आदिवासी महिला का लगभग 8 महीने पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति से संपर्क हो गया और 8 महीने तक बातें हुई एसएमएस ऑडियो वीडियो कॉल सब प्रकार से लेकिन बात कहीं बिगड़ा तो अब महिला का अश्लील वीडियो फोटो एक फर्जी आई डी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है हालांकि उसका नाम पता महिला को जो बताया था वो कन्फर्म नही हो पा रहा है क्योंकि वो कई बार अलग अलग पता व नाम बताया था महिला का अज्ञात युवक द्वारा महिला की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब स्थानीय पुलिस चौकी बरका में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेने के बजाय टालमटोल का रवैया अपनाया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर आरोपी उसे लगातार फोटो वायरल कर रहा है।पीड़िता के बताने के अनुसार,अज्ञात युवक के द्वारा 8महीनों तक अपना नाम पता बदलकर फोन बात चित किया बातचीत के दौरान आदिवासी महिला का निजी फोटो विडिओ लेकर बराबर वायरल कर रहा है फिर महिला कुछ महीनों से इस मानसिक प्रताड़ना का शिकार है। आरोपी युवक,पीड़िता को बायरल कर परेशान कर रहा है और अब उसकी फोटो वीडियो वायरल करने लगा तो पीड़िता ने बरका पुलिस चौकी में 07/3/26 को लिखित शिकायत दी, लेकिन अब तक न तो एफआईआर (FIR) दर्ज की गई और न ही आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कदम उठाया गया हालांकि इस पुरे मामले मे महिला की गलती सामने आ रही है लेकिन आदिवासी महिला ने कहाँ की मै पढ़ी लिखी नहीं हू मुझे समझ नहीं आया सारा मामला बना जाँच बिषय लेकिन जाँच के वजाय चौकी प्रभारी का कहना है की अपने पास फ़ोर्स की कमी होने के कारण कार्यवाही नहीं हो पा रही है फ़ोर्स की व्यवस्था जैसे होंगी कार्यवाही हो जाएगी आरोपी के इस कृत्य से पीड़िता बहुत आहत हुई है पीड़िता ने कहाँ की अगर आरोपी मेरा फोटो विडिओ डिलीट नहीं करता तो तो मै आत्म हत्या कर लुंगी।”

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत