रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल को विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद से ही उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।समर्थकों में भारी उत्साह, बधाई देने वालों का लगा तांता वीरेंद्र गोयल की इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की खबर मिलते ही उनके निवास और कार्यालय पर बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। समर्थकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वीरेंद्र गोयल के कुशल नेतृत्व और लंबे संगठनात्मक अनुभव का लाभ अब क्षेत्र के विकास को गति देने में मिलेगा।वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं बधाई देने पहुंचे समर्थकों और प्रबुद्ध जनों ने कहा कि वीरेंद्र गोयल हमेशा से जमीन से जुड़े नेता रहे हैं। पूर्व में जिलाध्यक्ष के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा सराहा गया है। विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर उनकी यह नियुक्ति क्षेत्र के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं देने वाले संदेशों की बाढ़ आ गई है।क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति और वीरेंद्र गोयल ने भी नई जिम्मेदारी पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया इस जिम्मेदारी पर उम्मीद है की पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना और शासकीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा ।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







