परासिया विधायक ने पानी सफाई व अन्य जवळन्त समस्याओं को लेकर नपा में जड़ा ताला! कांग्रेसियों ने परासिया एसडीएम और नगरपालिका सीएमओ को घेरा

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- विधानसभा क्षेत्र परासिया सहित नगर पालिका परिषद के तमाम वार्डो में पानी की जवळन्त सहित अन्य समस्याओ का महीनों से निराकरण ना होने को लेकर परासिया विधानसभा क्षेत्र के जुझारू विधायक भैया सोहनलाल बाल्मीक एवं परासिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमल राय के नेतृत्व में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी परासिया द्वारा परासिया नगर में उत्पन्न विकराल पेय जल संकट सफाई समस्या के विरोध में क्षेत्रीय विधायक व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्त्ता मातृशक्ति युवाओ ने भाजपा की भ्रष्ट व निकम्मी नगर पालिका परासिया का घेराव कर तालाबंदी की गई इसके साथ एवं भाजपा सरकार का पुतला दहन भी किया गया।
विधायक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने भाषण में संयुक्त रूप से कहाँ की कुम्भकरण नींद में पड़े नगरीय प्रशासन यदि जल्द से जल्द नींद से जाकर इस भीषण जल समस्या सफाई व्यवस्था का निराकरण नहीं करता तो हमारे द्वारा जन सहयोग से धरना प्रदर्शन उग्र आंदोलन व चक्का जाम तक किया जाएगा!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment