शहर में सजेगी धुरंदर राष्ट्र स्तर कवियों की जानदार महफिल होगा विशालकाय कवि सम्मेलन

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

सांसद बंटी विवेक साहू की रह सकती गरिमामयी उपस्थिति युवा तुर्को की धड़कन मनीष बंटी साहू के जन्मदिन पर होगा भव्य आयोजन
छिंदवाड़ा /जुन्नारदेव :- शहर की युवा शक्ति की धड़कन बंद कोयला खदानों को खुलवाने के लिए दृढ़ संकल्पित नगर में रोजी रोजगार के संसाधनों को पूर्ववत प्रारम्भ करवाने और नई कोयला खदान खुलवाने के लिए अथक प्रयासरथ ऐसे जनहितकारी मसीहा और कन्हान बचाओ मंच के सुप्रीमो का उनके सैकड़ो समर्थक अपने लाडले सकारात्मक सोच के धनी भाई मनीष बंटी साहू का आज 13 मई को जन्मदिन बड़े उत्साह और उमंग के साथ पूर्ण जोश के साथ मनाने जा रहे है!
13 मई बुधवार को शांम 7:00 बजे से राम मंदिर के सामने जुन्नारदेव में भव्य कवि सम्मेलन आयोजित होगा जहाँ साहित्य संस्कृति और उत्सव का भव्य संगम देखने को मिलेगा माननीय मनीष बंटी साहू के जन्मदिवस को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है युवा शक्ति इस दिन को यादगार दिवस बनाना चाहती है सम्पूर्ण आयोजन समस्त कन्हान बचाओ मंच जुन्नारदेव दमुुआ एवं रामपुर के तत्वाधान में संपन्न होने जा रहा है जहां बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के शामिल होने की संभावना है कार्यक्रम में हास्य व्यंग्य ओज और श्रृंगार रस के कवियों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कवि सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक सरोकारों संस्कृति और जनजागरण से जुड़े विषयों को भी मंच से प्रस्तुत किया जाएगा आयोजन समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम क्षेत्र में साहित्यिक और सांस्कृतिक वातावरण को नई ऊर्जा देने का कार्य करेगा मनीष बंटी साहू जो कन्हान क्षेत्र विकास समिति एवं कन्हान बचाओ मंच जुन्नारदेव से जुड़े होकर लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्रीय विकास के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं उनके जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश भी देगा! आयोजको ने पूर्ण तैयारियां कर मंच की साजसज्जा व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत की विशेष तैयारियां कर रखी हैं!
आयोजकों गणों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और राष्ट्र स्तर के इस कवि सम्मेलन का आनंद लें!

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत