सीएमओ माफी मांगे,नहीं तो नगर परिषद कार्यालय पर करेगें विरोध प्रदर्शन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार

असमाजिक तत्व बोले जाने पर लोगों में सीएमओ के खिलाफ नाराजगी,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भितरवार। दियादाह पार्क में हरे भरे पेड़ काटे जाने पर आंदोलित वार्ड 13 के कुछ रहवासियों को सीएमओ द्वारा असमाजिक तत्व कहे जाने का मामला गर्मा गया है। सीएमओ के इस बयान से नाराज वार्ड के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने सीएमओ से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाने की मांग की है। सोमवार को नगर के वार्ड क्रमांक 13 के कृष्णा उपाध्याय,उत्तम माझी,सुखवेंद्र रावत,दिव्यांश परमार,कुलदीप गौड़,भूपेंद्र बाथम,अभिषेक जाट,सतेंद्र गुर्जर,आशीष पाराशर,कपिल जाट,प्रबल पाराशर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम राजीव समाधिया को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने उल्लेख किया कि 6 मई को वार्ड क्रमांक 13 पार्वती नदी दियादाह घाट के पास स्थित शासकीय उद्यान के समस्त व्रक्षों को चोरी छुपे नगर परिषद द्वारा काटे जाने के विरोध में हम सभी वार्डवासी वृक्षों के संरक्षण में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी मौके पर पहुंची। इस दौरान सभी वार्डवासी उपस्थित थे। वार्ता करने आईं मुख्य नगर पालिका अधिकारी रीता कैलशिया ने वार्डवासियों से बात न करते हुए प्रेस वार्ता में सभी वार्डवासियों को असमाजिक तत्व कहा जिससे हम सभी वार्डवासियों में सीएमओ के इस कथन को लेकर भारी आक्रोश है। उक्त रहवासियों ने ज्ञापन में बताया कि हम चाहते हैं कि सीएमओ सार्वजनिक रूप से सभी वार्डवासियों से माफी मांगे। अगर उन्होंने माफी नहीं मांगी तो हम आगामी समय में सार्वजनिक रूप से नगर परिषद कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करेगें। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देते समय उक्त लोगों ने एसडीएम को बताया कि पेड़ काटे जाने पर हुए विरोध प्रदर्शन में हमारे साथ नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव और कुछ पार्षद भी थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत