सोलर वाटर पंप के नाम पर डेढ़ माह में दो बार निकली रकम, गबन का आरोप

SHARE:

म्योरपुर। विकास खंड क्षेत्र की कुलडोमरी ग्राम पंचायत के मेडरदह टोले में सोलर वाटर पंप मरम्मत के नाम पर डेढ़ माह के भीतर दो बार लाखों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर धन के गबन का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मेडरदह टोले के चौराहे पर सोलर वाटर पंप मरम्मत के लिए पहली बार 23 मार्च को 65,147 रुपये तथा दूसरी बार 6 मई को 80,122 रुपये निकाले गए। आरोप है कि दोनों बार धनराशि निकाले जाने के बावजूद मौके पर कोई कार्य नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि चौराहे पर आज भी पेयजल की समस्या बनी हुई है, जबकि कागजों में भुगतान दिखाकर धनराशि का बंदरबांट कर लिया गया। मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और बिना कार्य कराए ही भुगतान निकाल लिया जा रहा है। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सरकारी धन की वसूली तथा संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत