जनगणना 2027 : पालिका में शहर के लोगों ने की स्व-गणना स्व-गणना को लेकर सभासदों को दिया गया प्रशिक्षण

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान इसरार व्यूरो पीलीभीत

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पीलीभीत में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर सभासदों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। यह स्व-गणना अभियान 7 मई से 21 मई तक संचालित किया जा रहा है।
पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार ने सभी सभासदों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना करने की अपील की, जिससे जनगणना 2027 का कार्य तेजी और सुचारु रूप से पूरा हो सके।
जनगणना 2027 के फील्ड ट्रेनर राकेश मित्तल एवं गुलशन ने उपस्थित लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी और ऑनलाइन माध्यम से गणना करने के तरीके समझाए। इस दौरान सभासदों, कर्मचारियों एवं नगर के कई लोगों ने स्वयं स्व-गणना कर प्रक्रिया का अभ्यास किया।
पालिका परिसर में बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर स्व-गणना पूरी करने के बाद लोगों ने सेल्फी लेकर जागरूकता अभियान में सहभागिता दिखाई।
इस अवसर पर सभासद साकेत सक्सेना, वतनदीप मिश्रा, राशिद हुसैन, शिवम श्रीवास्तव, सुरेश लोधी, मोनू मिश्रा सहित अनेक नगरवासी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment