धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
नियम पालन पर सम्मान”: हेलमेटधारी चालकों को गुलाब देकर किया प्रोत्साहित चालान के साथ जागरूकता पर जोर: 100+ वाहन चेक, 8 पर कार्रवाई, ₹2500 शमन शुल्क वसूला पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक विशेष हेलमेट चेकिंग एवं जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित न रहकर आमजन के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी सुनिश्चित करना है। पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा थाना सिविल लाइन क्षेत्र में ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिसमें 8 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए ₹2500/- का शमन शुल्क वसूला गया।
साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए एवं हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले जागरूक नागरिकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन किया जा सके।कार्यक्रम के दौरान थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक श्री आर. के. मिश्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







