केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव विकासखंड जुन्नारदेव के दूरस्थ ग्राम झापिया एवं पील्हावाड़ी में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस का कार्य निर्धारित समय सीमा से पूर्व सफलतापूर्वक एवं त्रुटिरहित तरीके से पूर्ण कर लिया गया है। यह कार्य 01 मई से 30 मई तक किया जाना था किन्तु प्रगणकों की मेहनत और लगन से इस कार्य को समय सीमा से पहले ही संपन्न कर लिया गया। दोनों ही क्षेत्रों—झापिया और पील्हावाड़ी—की भौगोलिक स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है यहां बसाहट एक स्थान पर केंद्रित न होकर बिखरी हुई है, जहां कई मकान खेतों के बीच तो कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित हैं। दूर-दराज और कठिन मार्गों के बावजूद प्रत्येक घर तक पहुंचकर जानकारी एकत्र करना आसान नहीं था, फिर भी कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा किया गया।
प्रथम चरण के दौरान प्रत्येक मकान एवं परिवार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी संकलित की गई जिसमें मकान की स्थिति, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या पेयजल शौचालय बिजली रसोई ईंधन सहित लगभग 30 से 35 बिंदुओं पर प्रश्न पूछे गए।
इस पूरे कार्य में ग्राम पंचायत सचिव एवं प्रगणक प्रदीप शिववंशी सचिव ग्राम पंचायत झापिया तथा शिवप्रसाद साहू सचिव ग्राम पंचायत पील्हावाड़ी की विशेष सराहनीय भूमिका रही। दोनों ही प्रगणकों ने एक समान चुनौतीपूर्ण परिस्थितिया कड़ी धूप दूरस्थ एवं बिखरी बसाहट—में घर-घर पहुंचकर पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ कार्य को समय से पूर्व पूर्ण किया।
यह कार्य जनगणना चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार श्रीमती ज्योति ढोके के मार्गदर्शन तथा मास्टर ट्रेनर अजय सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। झापिया क्षेत्र में पर्यवेक्षक जंगीलाल उइके के मार्गदर्शन में कार्य व्यवस्थित रूप से किया गया तथा नजरी नक्शा तैयार करने में पटवारी रवि नागोद्र का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि अन्य विकासखंडों में जहां जनगणना कार्य हेतु मुख्यतः शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं इस विकासखंड में शिक्षकों की कमी के चलते पंचायत सचिवों को भी यह दायित्व सौंपा गया, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







