दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान।
घुघली /महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक वांछित व्यक्ति को आज दिनांक 05/5/2026को अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया ।
थानाध्यक्ष कुँवर गौरव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में दर्ज मु0अ0सं0 87/2026 धारा 137(2)/87 BNS के मामले में फरार चल रहे आरोपी राज रावत को गिरफ्तार किया। 19 वर्षीय राज रावत पुत्र अशोक रावत, निवासी रामपुर बल्डीहा, थाना घुघली को आज मंगलवार सुबह मुड़ेरी ढ़ाला के पास से पकड़ा गया। आरोपी 8वीं कक्षा तक पढ़ा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव और हेड कांस्टेबल बाबूराम यादव की अहम भूमिका रही।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना की और कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







