केसरीया हिंदुस्तान
मोहित कुमार
कानपुर के वार्ड बॉय अंकित त्रिवेदी की उसके ही दोस्तों ने लूट के बाद हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने 13 दिन की देरी के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
कानपुर में चकेरी निवासी युवक की हत्या कर फतेहपुर में गंगा नदी में शव फेंकने के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद करीब 13 दिन तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। फतेहपुर में जब मृतक की कार मिली तब पुलिस ने तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। मंगला विहार प्रथम निवासी अंकित त्रिवेदी (37) बाराबंकी स्थित पीएचसी में वार्ड बॉय था।
16 अप्रैल की शाम घर से मलवां जाने की बात कहकर निकले लेकिन लौटे नहीं। पुलिस की जांच में पता चला कि अंकित के दोस्त बांगरमऊ निवासी सत्यम मिश्रा, चकेरी के अटलनगर निवासी रेहान, फतेहपुर निवासी शादाब और अलतमस ने लूट के इरादे से उसे बहाने से बुलाकर गला घाेंटकर हत्या कर दी थी।
अंकित की कार लावारिस हालात में मिली
परिजनों का आरोप है कि 17 अप्रैल को उन्होंने चकेरी थाने में गुमशुदगी लिखाई थी लेकिन पुलिस 13 दिन तक हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। 29 अप्रैल को अंकित की कार सुलतानपुर घोष थानाक्षेत्र के शाहपट्टी में लावारिस हालात में मिली, तब पुलिस ने तेजी दिखाई। तीन आरोपी शादाब, रेहान और अलतमस को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







