ग्राम ककवन में गंदगी का अंबार, ग्राम प्रधान व सचिव पर लापरवाही के आरोप

SHARE:

कुलदीप कुमार संवाददाता
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

कानपुर बिल्हौर ककवन में बदहाल सफाई व्यवस्था ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। गांव की मुख्य सड़क पर जगह-जगह गंदा पानी जमा है और कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, नियमित सफाई न होने और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदगी का अंबार लग गया है। गंदे पानी के जमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
गांव के लोगों में इस समस्या को लेकर काफी रोष है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि गांव में स्वच्छ वातावरण बहाल हो सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत