जनगणना का पहला चरण तेज़ रफ्तार में, प्रशासन पूरी तरह सक्रिय

SHARE:

जिला ब्यूरो चीफ के अब्दुल हमीद की खास रिपोर्ट

मौ भिण्ड/भारत में लंबे इंतज़ार के बाद शुरू हुई जनगणना प्रक्रिया का पहला चरण अब तेज़ी पकड़ता दिखाई दे रहा है। भारत सरकार के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में प्रशासनिक टीमें पूरी सक्रियता के साथ घर-घर जाकर जानकारी जुटा रही हैं।
जनगणना के पहले चरण, जिसे हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग सेंसस कहा जाता है, में हर मकान और उसमें रहने वाली मूलभूत सुविधाओं का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इसमें यह देखा जा रहा है कि घर पक्का है या कच्चा, उसमें पानी, बिजली और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं।
सूत्रों के अनुसार, इस बार तकनीक का भी व्यापक उपयोग किया जा रहा है। प्रत्येक स्थानों पर डिजिटल उपकरणों के माध्यम से डेटा संग्रह किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता दोनों सुनिश्चित हो सके।
अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण के सफल और तेज़ी से पूरा होने के बाद दूसरा चरण शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की विस्तृत जानकारी जैसे नाम, उम्र, शिक्षा, रोजगार आदि दर्ज की जाएगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि जनगणना किसी भी देश के विकास की आधारशिला होती है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाएं और नीतियां तय करती है।
फिलहाल, जनगणना का पहला चरण जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर यह उम्मीद की जा रही है कि पूरी प्रक्रिया इस बार समयबद्ध तरीके से पूरी हो जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत