केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
खेड़ाखजुरिया – गांव सहित आसपास के गांव के गेहूं उपार्जन केंद्रों पर इन दिनों ट्रैक्टरों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। सोमवार को शाम 6:30 बजे मौसम परिवर्तित होकर तेज हवा के साथ काले बादल छा गए। शाम 7 बजे के लगभग तो पानी गिरने जैसी स्थिति निर्मित हो गई। गेहूं उपार्जन केंद्र पर गेहूं तौलने आए किसान उपज को ढकने के लिए बरसाती और त्रिपाल का उपयोग करते हुए दिखे । अचानक हुवे परिवर्तित मौसम को लेकर किसान चिंतित और परेशान दिखाई दे रहे हैं । अगर पानी गिरता है तो न केवल किसानों के लिए बल्कि उपार्जन केदो पर तुला हुआ माल भी खराब हो सकता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







