केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा
महिदपुर। जनगणना 2027 के अंतर्गत महिदपुर ग्रामीण में ब्लॉक क्रमांक 101 लाखा खेडी नाहरपुर की मकान सूची करण का कार्य प्रगणक सुनील धानुक द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया इस ब्लॉक में कुल 209 जनगणना भवन एवं 227 जनगणना मकान स्थित है। बड़ा ब्लॉक होने के बाद भी इनके द्वारा सतत कार्य करने से मकान सूचीकरण का ग्रामीण महिदपुर चार्ज में 212 ब्लॉक में समय से पूर्व कार्य करने पर अनुविभागीय अधिकारी अजय हिंगे, तहसीलदार संतुष्टि पाल, जनपद सीईओ मीना झा द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर जनगणना लिपिक ललित त्रिवेदी, सुपरवाइजर विजय पांडे, फील्ड ट्रेनर मनोज मोडक, महेश दीक्षित एवं कार्यालय कर्मचारी उपस्थित थे। सभी ने श्री धानुक को जनगणना में उल्लेखनीय कार्य करने की शुभकामनाएं प्रेषित की
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







