बालाजी सेवा समिति की इंसानियत ने गरीब की बेटी का घर बसाया बेबस पिता के आंसू थमे अनजान चेहरों ने निभाया पिता का फर्ज, आंसुओं में भीग कर की बेटी की विदाई

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा..

गंजबासौदा मंगलवार को नगर में संपन्न हुए एक ऐसे विवाह समारोह जिसने एक बेबस पिता की आंखों में ठहरी चिंता और दर्द को खुशी के आंसुओं में बदल दिए। कैंसर पीड़ित लाचार पिता को लगा कि अब जीवन का अमंगल जैसे समाप्त हो गया
दो जिले…विदिशा और रायसेन करीब 100 किलोमीटर की दूरी… एक तरफ बेबसी से टूटा हुआ पिता, दूसरी तरफ सेवा के संकल्प से भरे कुछ अनजान लोग और फिर कुछ ऐसा हुआ , जिसने साबित कर दिया कि जब इंसानियत जागती है, तो दूरियां खुद-ब-खुद मिट जाती हैं। इन दूरियों को मिटाने में सामने आई पिथोली धाम की श्री बालाजी सेवा समिति।
रायसेन जिले के एक गांव हकीमखेड़ी निवासी चरण दास वैष्णव की बेटी रजनी का विवाह रायसेन जिले के ही मानकवाड़ा निवासी बिहारीदास वैष्णव के बेटे रामरतन (नीलेश) से तय हो गया था लेकिन इसी बीच चरणदास को कैंसर की जैसी गंभीर बीमारी ने घेर लिया। आर्थिक रूप से कमजोर चरणदास और भी टूट गए बेटी के विवाह के लिए जोड़ कर रखी गई जमा पूंजी भी इलाज में खर्च हो गई। पीड़ित पिता अपनी बेटी के भविष्य को लेकर रोज थोड़ा-थोड़ा टूट रहा था। आंखों में चिंता थी दिल में डर था और हालात ऐसे कि अपनी ही बेटी के हाथ पीले करने का सपना भी बोझ बन गया था। लेकिन शायद उसे नहीं पता था कि उससे करीब 100 किलोमीटर दूर गंजबासौदा में कुछ लोग उसके आंसुओं को अपनी जिम्मेदारी मान चुके हैं। इसकी जानकारी जब एक शिक्षक महेश शर्मा जो पिथोली धाम से जुड़े हैं उन्होंने बताया कि मंगलवार को नगर के विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में रायसेन की बेटी रजनी का विवाह रायसेन रामरतन (नीलेश) के साथ पूरे सम्मान, रीति-रिवाज और आत्मीयता के साथ संपन्न कराया गया समिति 2003 से सभी वर्गों की गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कर रही है अभी तक 25वीं बेटियों का विवाह का ससम्मान संपन्न कराया है। समिति के संस्थापक गणपत सिंह राजपूत (मास्टर साहब) ने बताया कि वर्ष 2003 से यह सेवा लगातार जारी है और यह 25वां निशुल्क धर्म विवाह है। समिति अध्यक्ष पूर्व पार्षद अतुल नेमा ने कहा कि बालाजी ही करने वाले हैं हम सब सेवक हैं जैसी प्रेरणा मिलती है समाज के सहयोग से व्यवस्थाएं जुट जाती हैं। समिति के इंजीनियर राम मोहन राममोहन शर्मा, मुकेश सिंह राजपूत, प्रमोद सिंह राजपूत, ईश्वर सिंह राजपूत के अलावा समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता सेवा भाव से विवाह को संपन्न कराने की व्यवस्था में जुटे हुए थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई