केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित लटेरी
लटेरी..वन मण्डलाधिकारी हेमंत यादव के निर्देशन एवं परिक्षेत्र अधिकारी उत्तर लटेरी आर.के. सहरिया के नेतृत्व में आज 05 मई को कक्ष क्रमांक पी-359 स्थित वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु व्यापक कार्रवाई की गई है। वन मण्डलाधिकारी यादव ने बताया है कि वन विभाग द्वारा पूर्व में विधिवत सूचना एवं नोटिस जारी करने के बाद बेदखली की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। निर्धारित कार्रवाई के अंतर्गत कुल 12 हेक्टेयर वन भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना था, जिसमें से अब तक 10 हेक्टेयर भूमि को सफलतापूर्वक मुक्त कराया जा चुका है। शेष भूमि पर भी बेदखली की कार्यवाही जारी है।
कार्रवाई के दौरान ग्राम मरुवास निवासी व्यक्ति एवं उनके चार पुत्रों द्वारा शासकीय कार्य में बलपूर्वक अवरोध उत्पन्न किया गया। आरोप है कि उक्त व्यक्तियों ने परिक्षेत्र अधिकारी आर.के. सहरिया एवं अन्य शासकीय कर्मचारियों के साथ अभद्र एवं आक्रामक व्यवहार करते धमकी भी दी।
इस घटना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने के साथ ही शासकीय अमले की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन मण्डलाधिकारी हेमंत यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक, विदिशा को पत्र प्रेषित कर सभी आरोपियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर अतिक्रमण एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







