दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900
तिल्दा नेवरा रविवार सुबह सुबह माइनिंग विभाग द्वारा जांच पड़ताल कर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी अवैध रूप से रेत का परिवहन करते दो हाईवा वाहनों को जप्त किया गया है।
माइनिंग विभाग की टीम द्वारा छापेमारी कार्रवाई करते हुए पहुंची और तिल्दा मुख्य मार्ग के रास्ते ओवर लोड रेत भरकर गंतव्य को जा रही दो हाईवा वाहनों क्रमांक सीजी एन क्यू 9369 एवं वाहन क्रमांक सीजी 22 एक्स 3743 को जप्त किया गया।
माइनिंग विभाग के अधिकारी सुनील दत्त शर्मा एवं उनकी टीम जितेंद्र केसरवानी, अजय पटेल, तारकेश्वर वर्मा के द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
साथ ही टीम द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में अवैध मुरूम उत्खनन की भी शिकायत मिली है, आज सुबह ही टीम कोहका भाठा में पहुंची लेकिन उस समय शिकायत वाले खनन स्थल पर कोई वाहन वहां पर नहीं मिला। माइनिंग विभाग द्वारा कहा गया कि अवैध मुरूम उत्खनन और बिना रॉयल्टी अवैध रूप से ओवरलोड रेत परिवहन करने वाले वाहनों पर विभाग द्वारा इसी तरह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
दोनों हाईवा वाहनों को माइनिंग विभाग द्वारा तिल्दा नेवरा थाना में खड़ी कराया गया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







