कमलेश रजक/जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। एक शिक्षक दंपति की बेटी का 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करना निश्चित रूप से बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। यह शानदार उपलब्धि माता-पिता के सही मार्गदर्शन उनके निरंतर समर्थन और बेटी की कड़ी मेहनत का बेहतरीन परिणाम है।
ग्राम फरफौद आरंग निवासी शिक्षक दंपति परस कनौजे श्रीमती रंजना कनौजे की सुपुत्री एवं गांधी इंग्लिश मीडियम पब्लिक स्कूल आरंग के कक्षा दसवीं की होनहार छात्रा साक्षी कनौजे ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में दूसरे नंबर पर रही। साक्षी कनौजे की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है बल्कि आरंग क्षेत्र के साथ- साथ धोबी समाज में भी हर्ष व्याप्त है। साक्षी कनौजे में अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता की मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। साक्षी कनौजे की सफलता पर रजककार विकास बोर्ड के प्रथम एवं पूर्व अध्यक्ष लोकेश कन्नौजे छत्तीसगढ़ कनौजे धोबी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश संरक्षक झड़ीराम कनौजे बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष श्रीराम रजक प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष कमलेश रजक जनपद सभापति अश्वनी रजक लवन राजप्रधान चेतन कन्नौजे मोतीलाल कनौजे अरुण कन्नौजे तोषण कन्नौजे, अनिरुद्ध कन्नौजे प्रेम कन्नौजे, पुरुषोत्तम कन्नौजे,गोपी कन्नौजे, डीगेश कन्नौजे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







