दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735
SKS इस्पात कंपनी में हादसा, मजदूर की मौत; संगठन के हस्तक्षेप से मिला मुआवजा
जांजगीर-चांपा/धरसीवां। SKS इस्पात कंपनी में कार्यरत जांजगीर-चांपा जिले के निवासी पुष्पेंद्र साहू की 2 मई 2026 को कार्यस्थल पर हुई दुर्घटना में मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है, जिससे परिवार पर गहरा संकट आ गया है। हादसे के बाद परिजनों ने न्याय और उचित मुआवजे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से सहायता मांगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए धरसीवां खंड के सेनानी संगठन के साथ कंपनी गेट पहुंचे और देर रात तक पीड़ित परिवार के समर्थन में डटे रहे। इस दौरान कंपनी प्रबंधन से मुआवजे की मांग की गई और चेतावनी दी गई कि न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा। संगठन के दबाव के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक परिवार को 22 लाख 50 हजार रुपये का मुआवजा, बीमा से लगभग 14 लाख रुपये तथा 12 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने पर सहमति जताई। परिजनों ने संगठन का आभार व्यक्त किया। घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। संगठन ने भविष्य में भी मजदूर हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







