बैसला के समीप हुआ दर्दनाक सड़क हादसा तूफान गाड़ी पलटी, 2 की मौत, 8 गंभीर घायल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान रामकरण सूर्यवंशी जिला रिपोर्टर

रामपुरा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसा तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने के कारण पलटी तूफान (चारपहिया वाहन) दुर्घटना में 2 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सभी लोग सावन गांव से एक मन्नत कार्यक्रम में शामिल होकर अंतरालिया (भानपुरा क्षेत्र) की ओर जा रहे थे। तभी बैसला के पास होटल पटेल श्री के सामने अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों का इलाज सिविल हॉस्पिटल रामपुरा में जारी है। एंबुलेंस सेवा पर उठे सवाल घटना के बाद सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि 108 एंबुलेंस समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। एक ही समाज के थे सभी लोग बताया जा रहा है कि हादसे में घायल और मृतक सभी गायरी गुर्जर समाज से हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। इस हादसे के बाद एक बार फिर इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर एंबुलेंस समय पर पहुंचती, तो संभवतः घायलों को तुरंत इलाज मिल पाता।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment