कलेक्टर ने बहलोट ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल में सुनी जन समस्याएं

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

जिला प्रशासन द्वारा विदिशा जिले की जनपद पंचायत ग्यारसपुर की ग्राम पंचायत बहलोट में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने रात्रि जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। इस रात्रि चौपाल में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां भी दी गईं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, वन मंडलाधिकारी श्री हेमंत यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया, ग्यारसपुर एसडीएम श्रीमती शशि मिश्रा, तहसीलदार व जनपद सीईओ सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद रहे। रात्रि जन चौपाल में कृषि विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और शासन की महत्वाकांछी योजनाओं लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई