दो सरकारी डॉक्टरों की गैरहाजिरी से चरमरायी बेजा स्वास्थ्य व्यवस्था डॉक्टरों का ध्यान सरकारी से ज्यादा अपने लूटपाट का अड्डा निजी अस्पताल मे

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे

छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- एसडीएम और जनभागीदारी स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष कामिनी ठाकुर को लगातार शिकायत मिल रही थी कि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे चिकित्सक गण अपनी धौंस व रौब के बल पर हाजिरी रजिस्टर मे हस्ताक्षर कर पूरे टाइम सेटिंग वाले मेडिकल स्टोर या निजी क्लिनिक मे धड़ल्ले से बैठ कर दोहरी कमाई मे लगे है और सरकारी अस्पताल मे आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य व जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है!
छिंदवाड़ा जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह के आदेशानुसार शनिवार 2 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में एसडीएम कामिनी ठाकुर ने आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान इमरजेंसी में दो डॉक्टरों की ड्यूटी अलग-अलग समय पर दी गई है बताया जा रहा है कि दोनों डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए वहीं मामले पर जब ब्लाक मेडिकल ऑफिसर से बात की गई तो उन्होंने कहा डॉक्टरों को फोन किया गया है लेकिन अभी तक पहुंचे नहीं एसडीएम कामिनी ठाकुर ने बताया कि डॉक्टर अविनाश धाकड़ और डॉक्टर प्राची साहू अनुपस्थित थी अस्पताल में देखा गया कि ओपीडी के बाहर सैकड़ो कि संख्या में मरीजों की कतार देखने को मिली जहाँ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सुरेश नागवंशी ने पूरी व्यवस्था संभाल रखी है वही डाक्टर ऐहफाज अख्तर और योगेश चौहान मरीजों को देखते हुए नजर आए एक डेंटल डॉक्टर अलग से बैठे हुए थे!
दोनों अनुपस्थित डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही से स्वास्थ्य व्यवस्था और भीड़ देखने को मिली मरीजों की लंबी कतार से स्वास्थ्य व्यवस्था लड़खड़ाती हुई देखने को मिली। कल छुट्टी होने के कारण मरीजों की लंबी कतार और भीड़ देखने को मिली निरीक्षण के दौरान एसडीएम कामिनी ठाकुर ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सुरेश नागवंशी तहसीलदार ज्योति ठोके पटवारी शत्रुघ्न सिंह कोटवार विनोद बरखाने मौजूद थे जहां पंचनामा तैयार किया गया है!
लोगो का मानना है कि ज़ब एसडीएम कामिनी ठाकुर तहसीलदार ज्योति ढोके बीएमओ डॉ सुरेश नागवंशी साथ थे और सही मे दिखावे कि कार्यवाही नहीं करनी थी तो इन हमेशा गायब रहने के आदि डॉ अविनाश धाकड़ के दो फलांग दूरी पर स्थिति निजी क्लिनिक का पंचनामा क्यूँ नहीं बनाया जबकि अस्पताल सूत्र बता रहे निरिक्षण के दौरान डॉ धाकड़ अपने कथित अस्पताल मे बैठे रहे! सूत्रों का दावा है कि
वर्तमान समय में पदस्थ एक डॉक्टर जो अनुपस्थित पाए गए हैं सरकारी अस्पताल से ज्यादा प्राइवेट अस्पताल में ध्यान दिया जा रहा है जबकि लगातार इन दिनों मरीजों की संख्या अस्पताल में भारी देखने को मिल रही है वहीं प्रेजेंट लगाने के बाद डॉक्टर अस्पताल से नदारत हुए हैं! एसडीएम तहसीलदार बीएमओ कि इस बावद कार्यवाही पर जनता जनप्रतिनिधियों कि निगाहेँ टिकी है!*

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment