मजदूर दिवस पर रेडक्रॉस की सराहनीय पहल, 247 श्रमिकों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली जिले के बैढ़न में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (01 मई) के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा रामलीला मैदान के समीप अंबेडकर चौक में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता में तथा चेयरमैन श्री एस.डी. सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।शिविर में 247 महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप की निःशुल्क जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श प्रदान किया और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ब्लड सेंटर टीम द्वारा जांच कार्य किया गया, वहीं जन औषधि केंद्र के माध्यम से दवा वितरण हुआ। मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम के डॉ. डी.के. मिश्रा ने भी निःशुल्क परामर्श देकर आवश्यक दवाएं लिखीं।मुख्य अतिथि श्री राम निवास शाह ने कहा कि श्रमिक देश की प्रगति की रीढ़ हैं और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। चेयरमैन श्री एस.डी. सिंह ने बताया कि रेडक्रॉस का उद्देश्य जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ रूप में पहुंचाना है और ऐसे शिविर आगे भी जारी रहेंगे।कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अरुण कुमार खरादी, श्री उमेश सोनी, न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री मनोरम तिवारी, जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने रेडक्रॉस के कार्यों की सराहना करते हुए श्रमिकों को विधिक सहायता देने का आश्वासन दिया।शिविर में रेडक्रॉस पदाधिकारियों, चिकित्सकों और टीम के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंगों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी उपस्थित जनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ऐसे प्रयासों को सराहनीय बताया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत