हनुमना में बिजली की समस्या को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष सोनू आशुतोष गुप्ता पहुंचे बिजली आफिस

SHARE:

भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
घटिया केबल का खेल: जगह-जगह जल रही लाइनें, ठेकेदार और बिजली विभाग की खुली पोल
हनुमना/हनुमना नगर में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है जो नगर में 24 घंटे बिजली न होने के कारण नगर परिषद अध्यक्ष सोनू आशुतोष गुप्ता व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष गुप्ता मोनू जनता के साथ बिजली ऑफिस हनुमना जानकारी लेने पहुंचे क्या बात है कि 24 घंटे से लाइट नहीं है तो कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि केबील जल जाने के कारण लाइट की समस्या आ रही है नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बिजली का बिल नहीं जमा होता है तो लाइन तत्काल काट देते हो बिजली के बिल में कोई सुधार भी नहीं करते हो अगर जनता को बिजली की समस्या आएगी तो मैं जनता के साथ तत्पर सदैव खड़ा रहूंगा जिसमें लोगों में भारी आक्रोश देखा गया कारण यह है कि नगर क्षेत्रों में कम गुणवत्ता वाली बिजली केबल बिछाए जाने के कारण आए दिन केबल जलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालत यह है कि सड़कों, गलियों और खेतों के पास लगी केबलें धू-धू कर जल रही हैं, जिससे आमजन में दहशत का माहौल बना हुआ है।
लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मानक के अनुरूप केबल नहीं लगाई गई है। कम पावर क्षमता वाली केबल बिछाने के कारण थोड़े लोड में ही तार गर्म होकर जलने लगती है। कई जगहों पर तो नई लगाई गई लाइनें भी कुछ ही दिनों में खराब हो गईं, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आगे व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि बिजली के खंभों से लटकती जली हुई केबलें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। खासकर बारिश और गर्मी के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है। इसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी और संबंधित ठेकेदार स्थिति से बेखबर नजर आ रहे हैं।
नगर के लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। केवल अस्थायी मरम्मत कर मामले को शांत कर दिया जाता है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही स्थिति बन जाती है।
इस पूरे मामले में बिजली विभाग की लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी साफ तौर पर उजागर हो रही है। सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में ही सिमट कर रह जाएगा

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत