हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह
भरुआ सुमेरपुर। व्यापार बंधु की बैठक में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कस्बे में व्याप्त पेयजल संकट और थाने के बगल में नाला निर्माण के लिए खोदी गई नाली का निर्माण नहीं कराऐ जाने का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई व्यापार बंधु की बैठक में शामिल हुए नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन मे अवगत कराया है कि गत वर्ष नगर पंचायत के द्वारा कस्बे के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलर बंद होने से व्यापारी, राहगीर, स्कूली बच्चे आदि परेशान है। इसी तरह नगर पंचायत द्वारा थाने के पीछे पुरानी गल्ला मंडी के रास्ते किनारे नाला के निर्माण के लिए नाली को खोदकर बगैर निर्माण कराऐ छोड़ दिया गया है। इससे जाम की समस्या खड़ी होती है। इस रास्ते में इंडियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोऑपरेटिव बैंक, क्रय-विक्रय सहकारी समिति, क्षेत्रीय सहकारी समिति आदि प्रतिष्ठान है। लोगों का दिन भर आना जाना है। जाम की समस्या से व्यापारियों के साथ कस्बावासियों को जूझना पड़ता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने समस्या के समाधान की मांग जिलाधिकारी से की है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







