नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
देवास-भोपाल कॉरिडोर की अनोखी पहल से बदलती तस्वीर-
देवास-भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड के मार्गदर्शन में डीबीसीपीएल (वर्टिस फाउंडेशन) की सीएसआर टीम द्वारा चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा अभियान आज एक सच्चे जनआंदोलन का रूप ले चुका है। यह पहल केवल नियमों तक सीमित नहीं, बल्कि हर उस जीवन को सुरक्षित करने का प्रयास है, जो रोज़ इन सड़कों से गुजरता है। चौराहों और पंचायतों में लगने वाली चौपालों के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। पीपल ट्री फाउंडेशन के सहयोग से “टेक्नो ट्रक” और “प्रोजेक्ट निरामया” जैसे नवाचारों के जरिए गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचकर अभिभावकों और समुदाय को जीवन की अहमियत समझाई जा रही है। यह संवाद केवल जानकारी नहीं देता, बल्कि दिलों को छूकर एक जिम्मेदारी का एहसास कराता है। साथ ही, जमीनी स्तर पर किए गए ठोस सुधार—जैसे उचित संकेतीक बोर्ड, 15 मीटर मिडियन के दोनों ओर झाड़ियों की नियमित कटाई से बेहतर दृश्यता, सोलर ब्लिंकर, ट्रांसवर्स मार्किंग, पुलिया की रेलिंग एवं सोल्डर किनारे पेड़ो पर रेडियम स्टीकर, हजार्ड पेंटिंग के साथ कर्व पुलिया पेंटिंग और लिंक रोड पर स्पीड ब्रेकर इत्यादि—ने इस अभियान को और प्रभावी बना दिया है। इन समर्पित प्रयासों का परिणाम अब साफ दिखाई देने लगा है। सीहोर जिले के ब्लैक स्पॉट्स पर दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। कभी खतरनाक माने जाने वाला बिल्किसगंज-झागरिया मार्ग (चेनज 37/800–38/800) अब ब्लैक स्पॉट की सूची से बाहर हो चुका है—यह केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि बची हुई अनगिनत जिंदगियों की कहानी है। यह पहल हमें यह सिखाती है कि जब जागरूकता, संवेदनशीलता और निरंतर प्रयास एक साथ आते हैं, तो बदलाव निश्चित होता है।देवास-भोपाल कॉरिडोर की यह मुहिम न केवल सड़कों को सुरक्षित बना रही है, बल्कि समाज में जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों की नई रोशनी जगा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







