अधिकारी फील्ड विजिट बढ़ाएं, पेयजल संबंधी असुविधा न हो- सीएस कलेक्टर कमिश्नर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

SHARE:

नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

श्योपुर, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने सभी जिलों के कलेक्टर एवं कमिश्नर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा गेहूं उपार्जन केंद्रों का कभी भी आकस्मिक निरीक्षण किया जा सकता है, इसलिए सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त और पारदर्शी रहें। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, तौल, भुगतान और परिवहन की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए।
सीएस ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा ड्रॉपआउट न रहे और आंगनवाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत एडमिशन सुनिश्चित किया जाए। बालिका छात्रावासों के संचालन में संवेदनशीलता बरतने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने और गर्मी के मौसम में “नल-जल योजना” के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
बैठक में कहा गया कि पीएम जनमन योजना के अंतर्गत संचालित कार्यो का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से सुनिश्चित किया जायें। एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों को नई गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। धरती आबा योजना के अंतर्गत कार्ययोजनाएं बनाकर निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।
सीएस ने यह भी कहा कि महिला एवं बाल विकास अधिकारी आंगनवाड़ी स्तर पर नियमित रूप से जाकर हर माह समीक्षा करें। इसके अलावा पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्य करने और प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही लोक सेवा गारंटी के प्रकरण समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने, आमजन से सीधा संवाद रखने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंच सके।
साथ ही बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री राहत योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है, जो सकारात्मक संकेत है, इस दिशा में और प्रभावी कार्य करने की आवश्यकता है ताकि दुर्घटनाओं में और कमी लाई जा सके। इसके लिए सभी जिलों में सड़क सुरक्षा समीतियों की नियमित बैठकें आयोजित कर ठोस कार्ययोजना बनाई जाए तथा ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
इस दौरान एनआईसी कक्ष श्योपुर में कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल, डीएफओ कूनो श्री आर थिरूकुराल, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन एवं श्री विजय शाक्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment