देवसर की प्रतिभा का उत्सव: अडानी फाउंडेशन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न
सिंगरौली जिले के देवसर अंतर्गत नगवा में आज अडानी फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल होकर अत्यंत हर्ष और गर्व की अनुभूति हुई। यह आयोजन न केवल शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतीक बना, बल्कि क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाला प्रेरणादायक मंच भी सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र के 11 विद्यालयों के 56 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम का सबसे गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब छात्र अवनीश कुमार नाई ने कक्षा 12वीं में 99.4% अंक प्राप्त कर पूरे मध्यप्रदेश में तृतीय स्थान हासिल कर देवसर सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊँचाई को प्राप्त किया जा सकता है।आज देवसर विधानसभा शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की निष्ठा, अभिभावकों के विश्वास और समाज के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।जब हमारे बच्चे प्रगति करते हैं, तो क्षेत्र का भविष्य स्वतः उज्ज्वल हो जाता है। हमें विश्वास है कि ये युवा प्रतिभाएं अपने ज्ञान, संस्कार और कौशल से समाज एवं राष्ट्र को गौरवान्वित करेंगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई