केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित विदिशा
विदिशा जिले मैं दशकों पुरानी सिंचाई योजना की नहर पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है किसानों के लिए बनाई गई यह नहर अब जमीन से गायब हो चुकी है जहां कभी पानी बहता था उसकी जगह पक्के निर्माण और कालोनियां बन गई है मामले में राजस्व विभाग ने 11 लोगों को नोटिस जारी किए हैं जानकारी के अनुसार मदानखेड़ी दौलतपुर में बरसों पहले बनाई गई नहर वर्तमान में गायब हो चुकी है नहर का अधिकांश हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है मौके पर केवल जर्जर संरचनाएं ही बची है वहां पर कंप्लीट निर्माण हो चुके हैं कई स्थानों पर कालोनियां विकसित हो गई योजना का अस्तित्व लगभग समाप्त हो गया है बेतवा घाट के पास सिंचाई के लगी मशीनरी खराब हालत में है कई उपकरण अनुपयोगी हो चुके हैं जबकि कुछ भी चोरी होने कि आशंका भी जताई जा रही है इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भी उठाए सवाल कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट ने आरोप लगाया कि किसानों के हितों की अनदेखी हो रही है और नहर की जमीन पर कब्जा होना गंभीर मामला है उन्होंने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने एवं किसानों को उनका हक दिलाने की मांग की
तो वहीं अधिकारियों के अनुसार यह योजना 40 50 साल पुरानी है जिसके रिकॉर्ड खंगाला जा रहा हैं तहसीलदार निधि लोधी ने बताया कि अब तक 11 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं जांच के आधार पर आगे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







