धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मंदसौर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश रघुवंशी को विदिशा जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी बनाया गया है, इसके पूर्व लगभग तीन वर्षों से पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर यह जिम्मेदारी निभा रहे थे, जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया की संगठन सृजन अभियान के तहत लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी पायलट प्रोजेक्ट के तहत मध्यप्रदेश में विदिशा को प्रथम जिले के तहत चुना गया है, संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने एवं आगामी वर्ष में होने वाले नगर पालिका चुनाव एवं 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मध्यनजर यह नियुक्ति की गई है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का स्पष्ट निर्देश है की सरकार के विरुद्ध सड़को पर उतरकर जनता के हितों की एवं मुद्दों की लड़ाई हर स्तर पर लड़ना है , श्री रघुवंशी कांग्रेस संगठन के अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहकर जिम्मेदारी का निर्वाहन कर चुके है, श्री रघुवंशी को जिला कांग्रेस का प्रभारी बनाएं जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई दी है, बधाई देने बालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी, पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा, हृदय मोहन जैन, पूर्व मंत्री वीर सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक निशंक जैन, कमल सिलाकारी, रणधीर सिंह ठाकुर, वसंत जैन, महेंद्र वर्मा ,मनोज कपूर, पंकज जैन, प्रदेश सचिव आनंद प्रताप सिंह, सिंधु विक्रम सिंह, गागेंद्र रघुवंशी , सुभाष वोहत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रानी अहिरवार, सीमा अहिरवार, दीक्षा लोधी, सहीत समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण एवं मोर्चा संगठन के पदाधिकारी शामिल है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







