गौ सम्मान अभियान: बैरसिया में 12 हजार हस्ताक्षरों संग गूंजा राष्ट्रमाता का स्वर

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान राजू मेहरा भोपाल.9425727854

बैरसिया।। गौ सम्मान अहिंसा अभियान के अंतर्गत रविवार को बैरसिया तहसील में गौरक्षकों एवं गौभक्तों द्वारा विशाल रैली निकालकर विश्वहिंदू परिषद जिला अध्यक्ष झनक सिंह राजपूत के नेतृत्व में बैरसिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गौहत्या पर संपूर्ण भारत में प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण हेतु कठोर कानून बनाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय सांवलिया मंदिर से हुई, जहां से सैकड़ों गौभक्तों ने रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान क्षेत्र के ग्राम स्तर पर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के तहत लगभग 12 हजार गौभक्तों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल के नाम सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं—
गो तस्करी एवं गोहत्या में संलिप्त अपराधियों को उम्रकैद एवं फांसी जैसी कठोर सजा का प्रावधान किया जाए।पशु मेलों के नाम पर हो रही अवैध गो तस्करी पर रोक लगाने हेतु केंद्र सरकार सख्त कानून बनाए।गो तस्करी में उपयोग होने वाले वाहनों की जब्ती प्रक्रिया कठोर बनाई जाए तथा जब्त वाहनों को नीलाम कर गौशालाओं के हित में उपयोग किया जाए।सिंगल यूज पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे गौमाता बाजारों में पॉलिथीन खाने से होने वाली पीड़ा और मौतों से बच सकें।
गौरतलब है कि यह अभियान केवल बैरसिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संपूर्ण मध्यप्रदेश में हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से 5000 तहसीलों में एक साथ ज्ञापन सौंपे गए।
विश्वहिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष झनक सिंह राजपूत सहित गौभक्तों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित नहीं किया गया और शीघ्र कानून पारित नहीं किए गए, तो आने वाले समय में राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई