भोपाल परवलिया सड़क पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल; दुर्घटना के मामले में बदला ट्रैक्टर

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान राजू मेहरा भोपाल.

भोपाल। राजधानी के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में हुई एक मौत के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है। लोगों ने लगाए आरोप है कि विवेचना के दौरान दुर्घटना कारित करने वाले मूल वाहन को बदलकर दूसरे वाहन की जब्ती दर्शाई गई है। इस गंभीर विसंगति के सामने आने के बाद थाना प्रभारी और संबंधित विवेचक की भूमिका पर प्रशासनिक सवाल खड़े हो रहे हैं।
तथ्यों के विपरीत पुलिस की विवेचना
बीती 26 मार्च को ग्राम रतनपुरा निवासी मनोज विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों और मौके पर बने वीडियो साक्ष्यों के अनुसार, दुर्घटना नीले रंग के फार्मट्रैक कंपनी के ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई थी। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि:
दुर्घटना स्थल पर पलटा हुआ ट्रैक्टर नीले रंग का फार्मट्रैक है।
ट्रैक्टर के बंपर पर ‘किसान ट्रैक्टर्स’ अंकित है और उसके टायर नए हैं।
वाहन के ‘टब हुड’ का रंग ऊपर से नीला और अंदर से मिलिट्री रंग का है।
उस समय ट्रैक्टर पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था।
दस्तावेजों में गंभीर विसंगति
पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर (अपराध क्रमांक 60/26) में जिस वाहन का उल्लेख किया गया है, उसका नंबर MP 37 ZB 8253 दर्शाया गया है। तकनीकी जांच में यह सामने आया है कि उक्त नंबर पर पंजीकृत वाहन स्कॉर्ट कुबोटो कंपनी का है, जबकि मौके पर मौजूद वाहन फार्मट्रैक कंपनी का था। यह तथ्य पुलिस की जब्ती और मर्ग जांच की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगाता है।
साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका
क्षेत्रीय सूत्रों और पीड़ित पक्ष के आरोपों के अनुसार, मूल ट्रैक्टर का बीमा न होने के कारण उसे कानूनी कार्रवाई से बचाने के उद्देश्य से यह हेरफेर किया गया है। यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि विवेचक और थाना प्रभारी ने साक्ष्यों की अनदेखी करते हुए कूटरचित तरीके से दूसरे वाहन की जब्ती बनाई और उसे न्यायालय के माध्यम से सुपुर्द कर दिया।
प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग
वीडियो साक्ष्य सार्वजनिक होने के बाद अब यह मांग उठ रही है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराएं। घटनास्थल पर मौजूद मूल वाहन और कागजों में दर्शाए गए वाहन में भिन्नता होना पुलिस की नियत और कर्तव्य निष्ठा पर गंभीर आक्षेप है। देखना होगा कि इस ‘वाहन परिवर्तन’ के खेल में शामिल दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई